बिना सब्सिडी वाला एलपीजी गैस सिलिंडर
सोमवर से 59 रुपए महंगा हो गया है. वहीं सब्सिडी वाले सिलिंडर की कीमत में
2.89 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है.
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मुताबिक
ये वृद्धि जीएसटी के कारण हुई है. सब्सिडी वाला सिलिंडर अब 502 रुपए में
मिलेगा. दूसरी तरफ़ दिल्ली में मिलने वाली सीएनजी भी 1.70 रुपए प्रति
किलोग्राम महंगी हो गई है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार रात लखनऊ में शूटआउट में मारे गए विवेक तिवारी की पत्नी से फ़ोन पर बात की.
उन्होंने विवेक की पत्नी कल्पना तिवारी से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है. कल्पना ने शूटआउट पर कई सवाल उठाए हैं और एसआईटी जांच की मांग की है.
यह मांग उन्होंने उनके घर पहुंचे सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से की है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारतीय सैनिक देश में शांति और उन्नति के माहौल को नष्ट करने के किसी भी प्रयास का मुंहतोड़ जवाब देंगे.
आकाशवाणी पर प्रसारित मन की बात में मोदी ने कहा कि हम शांति में विश्वास करते हैं और इसे बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं लेकिन सम्मान से समझौता करके और राष्ट्र की संप्रभुता की क़ीमत पर कतई नहीं.
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा है कि मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने का काम फिर से शुरू होगा.
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि निर्वाचन आयोग के सचिवालय को सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले को अध्ययन करने को कहा गया है.
उन्होंने कहा, "यह परियोजना अदालत में आधार का मामला विचाराधीन होने के कारण रोकनी पड़ी थी. अब फ़ैसले के अध्ययन के बाद उसे फिर से शुरू किया जाएगा."
जापान शक्तिशाली तूफान से जूझ रहा है, जिसकी वजह से वहां का परिवहन तंत्र बुरी तरह प्रभावित हो गया है.
216 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाला तायफून ट्रामी ने ओसाका शहर के पश्चिम में रविवार की रात करीब आठ बजे प्रवेश किया, जिसके बाद ट्रेन और विमान सेवाएं रद्द करनी पजडी.
करीब 7.5 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है. करीब 84 लोग के इस तूफान में जख्मी होने की सूचना है.
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सड़कों पर हर दिन औसतन 56 पैदलयात्री हादसों में मारे जाते हैं. साल 2014 में सड़क हादसों में 12,330 पदयात्री मारे गए थे. साल 2017 में संख्या बढ़कर 20457 हो गई.
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक रोज़ाना 133 दोपहिया सवार और 10 साइकिल सवार भी हादसों में मारे जाते हैं. सड़क हादसों में सबसे ज़्यादा पदयात्रियों की मौतें तमिलनाडु में हुई हैं.
द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल 2014 से अप्रैल 2018 के बीच भारत की 21 सरकारी बैंकों ने कुल 3,16,500 करोड़ रुपए का क़र्ज़ माफ़ कर दिया और कुल 44900 करोड़ रुपए का क़र्ज़ वसूल किया.
भारतीय रिज़र्व बैंक से प्राप्त इन आंकड़ों के मुताबिक बैंकों ने जितना क़र्ज़ वसूला उससे सात गुणा क़र्ज़ माफ़ कर दिया. यानी 2018-19 में स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और शिक्षा पर ख़र्च होने वाले कुल बजट से दोगुणा से अधिक रुपया बैंकों ने डुबो दिया.
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा है कि चुनाव प्रक्रिया पर तकनीक का असर एक बड़ी चुनौती है.
रावत के मुताबिक फ़ेक़ न्यूज़ और पेड न्यूज़ से निबटना और पैसों के अधिक इस्तेमाल पर निगरानी रखना भी बड़ी चुनौतियां हैं. रावत ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चंदे में पारदर्शिता की कमी भी चिंता की वजह है.
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ के गोमती नगर इलाक़े में कथित तौर पर पुलिसकर्मियों की गोली से मारे गए विवेक तिवारी की हत्या के मामले में पुलिस न दूसरी एफ़आईआर दर्ज की है. तिवारी के परिवार ने अभियुक्त पुलसकर्मियों को बचाने के लिए एफ़आईआर लिखने में ढील बरतने के आरोप लगाते हुए दोबारा एफ़आईआर दर्ज किए जाने की मांग की थी.
जनाक्रोश की वजह से पुलिस को अब इस मामले में दूसरी एफ़आईआर दर्ज करनी पड़ी है. पुलिस ने पहली एफ़आईआर में हत्या के अभियुक्त पुलिसकर्मियों के नाम दर्ज नहीं किए थे. विवेक की पत्नी कल्पना की ओर से दर्ज करवाई गई एफ़आईआर में दोनों पुलिसकर्मियों को नामजद किया गया है.
लखनऊ पुलिस पर मामले में ढील बरतने और हत्या के अभियुक्तों को बचाने के लिए सबूत से छेड़छाड़ करने के आरोप लग रहे हैं.
No comments:
Post a Comment