Wednesday, 17 October 2018

प्रेस रिव्यू: श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने रॉ पर हत्या की साज़िश रचने का लगाया आरोप

अंग्रेज़ी अख़बार 'द हिन्दू' की एक रिपोर्ट
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर के महिला पत्रकार प्रिया रमानी पर मानहानी का मुक़दमा दर्ज करवाने के एक दिन बाद उनके साथ काम कर चुकीं कम से कम बीस महिला पत्रकारों ने सुप्रीम कोर्ट से उनका पक्ष भी सुनने की अपील की है.
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट
बयान में उन्होंने कहा है कि अकबर ने न ही कई सालों तक कई महिलाओं को पीड़ा और नुक़सान पहुंचाने वाले अपने व्यवहार को स्वीकार किया है और न ही उसके लिए माफ़ी मांगी है.
कथित एनकाउंटर के दौरान मुंह से ठांय ठांय की आवाज़ निकालने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस के सब इंस्पेक्टर के लिए पुलिस विभाग ने सम्मान मांगा है.
संभल ज़िले में एक कथित एनकाउंटर के दौरान सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार की पिस्टल जाम हो गई, जिसके बाद उन्होंने मुंह से ही ठांय ठांय की आवाज़ निकाली थी.
मनोज कुमार का यह वीडियो
राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र में प्रभाव रखने वाले पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के बेटे विधायक मानवेंद्र सिंह अपनी पत्नी चित्रा सिंह के साथ बुधवार को कांग्रेस में शामिल होंगे.
वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र ने कुछ दिन पहले ही बीजेपी से नाता तोड़ लिया था. उन्होंने राजस्थान में बीजेपी की वसुंधरा राजे सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल रखा है. इस खबर की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने पुष्टि की है.
जसवंत सिंह को भी बीजेपी ने 2014 के आम चुनाव में लोकसभा टिकट देने से इनकार कर दिया था. पार्टी के इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ जसवंत सिंह बाग़ी बन गए थे और उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था. हालांकि जसवंत सिंह चुनाव हार गए थे.
गोवा में कांग्रेस के दो विधायकों ने पार्टी छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है.
कांग्रेस के 16 विधायकों में से दो विधायक दयानंद सोप्ते और सुभाष शिरोडकर ने सदन की सदस्यता के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी मंगलवार को इस्तीफ़ा दे दिया.
सोप्ते और शिरोडकर सोमवार की रात दिल्ली गए और उन्होंने मंगलवार को अमित शाह से मुलाक़ात की और उसके बाद अपने इस्तीफ़े फैक्स कर दिए.
इसके साथ ही अब राज्य में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. गोवा बीजेपी के सहयोगी दलों के नेता बुधवार को नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाक़ात कर राज्य में राजनीतिक स्थिति के बारे में चर्चा करेंगे.
बैठक में गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) प्रमुख विजय सरदेसाई के अलावा महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) नेता सुदिन धवलीकर हिस्सा लेंगे.
क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो गया था. द टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ यूपी पुलिस मनोज कुमार के कारनामे को बहादुरी मान रही है और उनका नाम सम्मान और प्रशस्ति पत्र देने के लिए डीजीपी के पास भेजा गया है.
के मुताबिक मंगलवार को बयान जारी करने वाली इन पत्रकारों में तीन आज अपने न्यूज़रूम की प्रमुख हैं.
के मुताबिक़ श्रीलंका के राष्ट्रपति
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके अमरीकी मंगेतर निक जोनास इन सर्दियों में शादी कर लेंगे. निकोलस जेरी जोनास अमरीकी गायक, लेखक, एक्टर और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर हैं.
अख़बार के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास हाल ही में जोधपुर गए थे जहां उन्होंने दोस्तों से मुलाक़ात की.
अख़बार ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया है कि प्रियंका और जोनास जोधपुर में 30 नवंबर से 02 दिसंबर के बीच शादी करेंगे. तीन दिन चलने वाला शादी समारोह एक महल में आयोजित किया जाएगा, जिसे प्रियंका और जोनास ने ख़ुद चुना है.
मैत्रीपाला सिरीसेना ने भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसी रॉ (रिसर्च एंड एनलिसिस विंग) पर अपनी हत्या की साज़िश रचने का शक़ ज़ाहिर किया है.
द हिन्दू ने लिखा है कि सिरीसेना ने मंगलवार को अपनी कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक में रॉ पर अपनी हत्या की साज़िश रचने का शक़ ज़ाहिर किया. उनका ये बयान भारत और श्रीलंका के रिश्तों में ग़हरी दरार पैदा कर सकता है.
अख़बार ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि श्रीसेना ने कैबिनेट बैठक में ये भी कहा, ''संभव है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साज़िश से वाक़िफ़ न हों.

Thursday, 4 October 2018

यहां लोग घूमने नहीं, बल्कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आते हैं

आप कहीं सैर-सपाटे के लिए निकलें तो क्या वहां ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में वक़्त ज़ाया करना पसंद करेंगे? शायद नहीं.
टूरिस्ट प्लेस पर कोई भी व्यक्ति समय बर्बाद क्यों करना चाहेगा, वो भी उमस भरे मौसम में, लंबी कतार में खड़े होकर पसीना पोंछते हुए.
मगर दक्षिण कोरिया के जेजू आइलैंड की बात निराली है. जेजू सैलानियों का स्वर्ग है. ज्वालामुखी विस्फोट से बना यह द्वीप कोरिया के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से से करीब 100 मील दूर है.
जेजू में सबसे ज्यादा चीनी सैलानी आते हैं. इस साल अब तक तीन लाख चीनी टूरिस्ट यहां पहुंच चुके हैं.
जेजू के समुद्र तट चीनियों को बहुत पसंद हैं. यहां खरीदारी करना और जुआ खेलना भी उन्हें अच्छा लगता है. लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है यहां का ड्राइविंग लाइसेंस.
चीन के कई सैलानी तो सिर्फ़ यहां के ड्राइविंग लाइसेंस एग्ज़ाम सेंटर आने के लिए टूर प्लान करते हैं. दिन में वे फॉर्म भरते हैं, लाइन में खड़े होते हैं और परीक्षा देते हैं.
अगर वे पहली ही कोशिश में पास हो जाते हैं तो उनके पास बीच पर घूमने का समय भी बच जाता है.
काम के हिसाब से छुट्टियां प्लान करना नया नहीं है. लोग कॉस्मेटिक सर्जरी कराने, बच्चे पैदा करने में होने वाली दिक़्क़तों का इलाज कराने, प्रोफ़ेशनल ट्रेनिंग लेने और यहां तक कि फ़ुटबॉल मैच देखने के लिए भी धरती के एक छोर से दूसरे छोर तक चले जाते हैं.
कुछ शहर किसी एक चीज़ में विशेषज्ञता के लिए मशहूर हो जाते हैं. जैसे मेक्सिको का लॉस एल्गोडोन्स दांतों के इलाज के लिए मशहूर है और वियतनाम का होई एन ग्राहकों के नाप से कपड़े सिलने के लिए.
जेजू में ड्राइविंग लाइसेंस वाला पर्यटन बहुत पुराना नहीं है. लेकिन यह तेज़ी से बढ़ रहा है. स्थानीय ड्राइवर्स लाइसेंस एग्जामिनेशन सेंटर के मुताबिक इस साल 2,172 चीनी नागरिकों को यहां से लाइसेंस मिले, यानि हर हफ़्ते औसतन 62 लोगों को. 2010 में पूरे साल में सिर्फ़ 68 चीनी नागरिकों को लाइसेंस मिला था.
ड्राइविंग लाइसेंस चाहने वाले चीनी नागरिकों के लिए दक्षिण कोरिया से लाइसेंस लेना दो तरह से फ़ायदेमंद है- एक तो गुणवत्ता और दूसरे कम ख़र्च.
चीन के बड़े शहरों के ड्राइविंग स्कूल से लाइसेंस बनवाना जेजू आने के मुक़ाबले बहुत महंगा है. दूसरे, यहां आसानी से और फ़टाफ़ट काम हो जाता है.
चीन की टूरिस्ट कंपनियां "दक्षिण कोरिया के हवाई" में लाइसेंस बनवाने के लिए 5 दिन का हॉली-डे पैकेज ऑफ़र करती हैं. ये पैकेज 8,800 युआन (1280 डॉलर) से शुरू होते हैं. इस ख़र्च में जेजू के सुंदर समुद्री तटों पर घूमना-फिरना भी हो जाता है.
होटल का ख़र्च, ड्राइविंग ट्रेनिंग, लोकल ट्रांसपोर्ट और परीक्षा की फीस सब कुछ इसमें शामिल होता है. बस खाने और हवाई किराये का पैसा अलग से देना होता है.
भारत के हिसाब से यह महंगा लग सकता है, लेकिन बीजिंग में वीआईपी ड्राइविंग कोर्स का खर्च 15 हजार युआन (2,188 डॉलर) तक है और इस काम में महीनों लग जाते हैं.
कई देशों की तरह चीन भी दूसरे देशों के वैध लाइसेंस को मान्यता देता है और उसके आधार पर ड्राइविंग का लोकल परमिट जारी करता है. चीनी नागरिक जब जेजू से लाइसेंस लेकर आते हैं तो चीन में सिर्फ़ एक लिखित परीक्षा देकर परमिट हासिल कर सकते हैं.
चीनी टूरिस्ट के कोरियाई लाइसेंस को वरीयता देने के पीछे एक और वजह है.
रोड टेस्ट पास करने में अपने दोस्त की मदद के लिए आए छात्र मिंक्वू ल्यू कहते हैं, "चीन में ड्राइविंग टेस्ट बहुत मुश्किल है. कोरिया में यह बहुत आसान है."
चीन और कोरिया दोनों देशों में मेडिकल टेस्ट होते हैं. दोनों ही देशों में लिखित परीक्षा, सिम्युलेटर टेस्ट और रोड टेस्ट होते हैं.
कोरिया में यह परीक्षा बहुत आसान है, ऐसा भी नहीं है. दिसंबर 2016 में यहां टेस्ट में कई बदलाव किए गए थे, जिसके बाद सिम्युलेटर टेस्ट में पास होने वालों की संख्या 60 फ़ीसदी तक गिर गई थी.
चीन का टेस्ट अब भी कोरिया के टेस्ट से मुश्किल है. चीन में होने वाली लिखित परीक्षा में 100 सवाल होते हैं, जबकि कोरिया में सिर्फ़ 40 सवाल होते हैं.
परीक्षा पास करने के लिए चीन में 90 फ़ीसदी अंक लाने ज़रूरी हैं, जबकि कोरिया में 60 फ़ीसदी अंक लाने वाला भी पास हो जाता है. ब्रिटेन में 70 फ़ीसदी अंक ज़रूरी हैं.
चीन में ड्राइविंग टेस्ट लेने वाले सेंटर कम हैं और आवेदक ज़्यादा. इसलिए हर चरण को पार करने में कई हफ़्ते लग जाते हैं. जो लोग परीक्षा के किसी चरण में एक से अधिक बार फ़ेल कर जाते हैं, उनको पूरी परीक्षा नये सिरे से देनी होती है.
चीन के विपरीत जेजू में कई बार एक ही दिन में ड्राइविंग टेस्ट के सभी चरण पूरे हो जाते हैं.
जेजू में पैकेज-टूर कंपनी चलाने वाली यिंगक्विन कुई ने स्थानीय ड्राइविंग एकेडमी से तालमेल कर रखा है. वे सैलानियों को 13 घंटे की अनिवार्य ड्राइविंग ट्रेनिंग दिलाती हैं. इसमें 4 घंटे का प्रैक्टिस कोर्स और 6 घंटे की रोड ड्राइविंग शामिल होती है.
कुई का दावा है कि ट्रेनिंग के बाद बहुत कम लोग ही ऐसे होते हैं जो टेस्ट पास नहीं कर पाते, 100 में शायद कोई एक.
जेजू के ड्राइवर लाइसेंस एग्ज़ामिनेशन सेंटर के कर्मचारी बताते हैं कि लाइसेंस के लिए आवेदन से लेकर सर्टिफ़िकेट मिलने तक की पूरी प्रक्रिया औसत रूप से हफ़्ते भर में पूरी हो जाती है. कभी-कभी यह काम सिर्फ़ दो दिनों में हो जाता है.
दक्षिण कोरिया के ड्राइविंग लाइसेंस को हासिल करना ना सिर्फ़ आसान है, बल्कि यह ज़्यादा कारगर भी है.
1940 से 1960 के बीच संयुक्त राष्ट्र की कोशिशों से इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट ( ) की शुरुआत हुई थी. आईडीपी धारक दूसरे देशों में भी कार किराये पर ले सकते हैं और ड्राइव कर सकते हैं.
चीन ने उन समझौतों पर दस्तख़त नहीं किए थे, इसलिए चीनी लाइसेंस पर आईडीपी नहीं मिलती. दक्षिण कोरिया के लाइसेंस पर आईडीपी मिल जाती है. इसलिए देश-दुनिया घूमने-फिरने वालों के लिए उनका अधिक महत्व होता है.
कुई कहती हैं, "मेरे ज़्यादातर ग्राहक चीन के हैं जो दूसरे देशों में रहते हैं, विशेषकर ब्रिटेन और इटली में." आईडीपी हासिल करके वे उन देशों में ड्राइविंग कर सकते हैं जहां वे रहते हैं. 150 दूसरे देशों में भी उनके पास ड्राइविंग का अधिकार होता है.
भाषा भी एक कारक है. मिसाल के लिए, ब्रिटेन में होने वाले ड्राइविंग टेस्ट सिर्फ़ अंग्रेजी या वेल्श में लिए जाते हैं. जेजू में आवेदन और लिखित परीक्षा चीनी भाषा में भी दी जा सकती है. परीक्षा केंद्र के कर्मचारी भी जरूरी चीनी शब्दों से परिचित हैं.
दक्षिण कोरिया के दूसरे शहरों में भी अंग्रेज़ी में लिखित परीक्षा दी जा सकती है, जबकि आवेदन पत्र कई भाषाओं में उपलब्ध रहते हैं. लेकिन चीनी सैलानियों की भीड़ जेजू आइलैंड में ही जुटती है. वजह ये है कि मेनलैंड में आने के लिए वीजा जरूरी है, लेकिन जेजू में चीनी नागरिकों को वीज़ा की जरूरत नहीं पड़ती.
जेजू की कुदरती खूबसूरती भी कम दिलकश नहीं है. सुंदर समुद्र तट पर घूमने का आनंद है और अगर लाइसेंस मिल गया तो कोरियाई बारबेक्यू का भी मज़ा लिया जा सकता है.

Monday, 1 October 2018

आज की पांच ख़बरें: बिना सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर 59 रुपए महंगा

बिना सब्सिडी वाला एलपीजी गैस सिलिंडर सोमवर से 59 रुपए महंगा हो गया है. वहीं सब्सिडी वाले सिलिंडर की कीमत में 2.89 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है.
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मुताबिक ये वृद्धि जीएसटी के कारण हुई है. सब्सिडी वाला सिलिंडर अब 502 रुपए में मिलेगा. दूसरी तरफ़ दिल्ली में मिलने वाली सीएनजी भी 1.70 रुपए प्रति किलोग्राम महंगी हो गई है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार रात लखनऊ में शूटआउट में मारे गए विवेक तिवारी की पत्नी से फ़ोन पर बात की.
उन्होंने विवेक की पत्नी कल्पना तिवारी से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है. कल्पना ने शूटआउट पर कई सवाल उठाए हैं और एसआईटी जांच की मांग की है.
यह मांग उन्होंने उनके घर पहुंचे सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से की है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारतीय सैनिक देश में शांति और उन्नति के माहौल को नष्ट करने के किसी भी प्रयास का मुंहतोड़ जवाब देंगे.
आकाशवाणी पर प्रसारित मन की बात में मोदी ने कहा कि हम शांति में विश्वास करते हैं और इसे बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं लेकिन सम्मान से समझौता करके और राष्ट्र की संप्रभुता की क़ीमत पर कतई नहीं.
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा है कि मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने का काम फिर से शुरू होगा.
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि निर्वाचन आयोग के सचिवालय को सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले को अध्ययन करने को कहा गया है.
उन्होंने कहा, "यह परियोजना अदालत में आधार का मामला विचाराधीन होने के कारण रोकनी पड़ी थी. अब फ़ैसले के अध्ययन के बाद उसे फिर से शुरू किया जाएगा."
जापान शक्तिशाली तूफान से जूझ रहा है, जिसकी वजह से वहां का परिवहन तंत्र बुरी तरह प्रभावित हो गया है.
216 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाला तायफून ट्रामी ने ओसाका शहर के पश्चिम में रविवार की रात करीब आठ बजे प्रवेश किया, जिसके बाद ट्रेन और विमान सेवाएं रद्द करनी पजडी.
करीब 7.5 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है. करीब 84 लोग के इस तूफान में जख्मी होने की सूचना है.
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सड़कों पर हर दिन औसतन 56 पैदलयात्री हादसों में मारे जाते हैं. साल 2014 में सड़क हादसों में 12,330 पदयात्री मारे गए थे. साल 2017 में संख्या बढ़कर 20457 हो गई.
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक रोज़ाना 133 दोपहिया सवार और 10 साइकिल सवार भी हादसों में मारे जाते हैं. सड़क हादसों में सबसे ज़्यादा पदयात्रियों की मौतें तमिलनाडु में हुई हैं.
द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल 2014 से अप्रैल 2018 के बीच भारत की 21 सरकारी बैंकों ने कुल 3,16,500 करोड़ रुपए का क़र्ज़ माफ़ कर दिया और कुल 44900 करोड़ रुपए का क़र्ज़ वसूल किया.
भारतीय रिज़र्व बैंक से प्राप्त इन आंकड़ों के मुताबिक बैंकों ने जितना क़र्ज़ वसूला उससे सात गुणा क़र्ज़ माफ़ कर दिया. यानी 2018-19 में स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और शिक्षा पर ख़र्च होने वाले कुल बजट से दोगुणा से अधिक रुपया बैंकों ने डुबो दिया.
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा है कि चुनाव प्रक्रिया पर तकनीक का असर एक बड़ी चुनौती है.
रावत के मुताबिक फ़ेक़ न्यूज़ और पेड न्यूज़ से निबटना और पैसों के अधिक इस्तेमाल पर निगरानी रखना भी बड़ी चुनौतियां हैं. रावत ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चंदे में पारदर्शिता की कमी भी चिंता की वजह है.
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ के गोमती नगर इलाक़े में कथित तौर पर पुलिसकर्मियों की गोली से मारे गए विवेक तिवारी की हत्या के मामले में पुलिस न दूसरी एफ़आईआर दर्ज की है. तिवारी के परिवार ने अभियुक्त पुलसकर्मियों को बचाने के लिए एफ़आईआर लिखने में ढील बरतने के आरोप लगाते हुए दोबारा एफ़आईआर दर्ज किए जाने की मांग की थी.
जनाक्रोश की वजह से पुलिस को अब इस मामले में दूसरी एफ़आईआर दर्ज करनी पड़ी है. पुलिस ने पहली एफ़आईआर में हत्या के अभियुक्त पुलिसकर्मियों के नाम दर्ज नहीं किए थे. विवेक की पत्नी कल्पना की ओर से दर्ज करवाई गई एफ़आईआर में दोनों पुलिसकर्मियों को नामजद किया गया है.
लखनऊ पुलिस पर मामले में ढील बरतने और हत्या के अभियुक्तों को बचाने के लिए सबूत से छेड़छाड़ करने के आरोप लग रहे हैं.